क्या होता है पैरेट फीवर? जिसने यूरोप में मचाया कोहराम, जानें इसके लक्षण
Parrot Fever Outbreak: दुनिया में एक नई बिमारी ने इस वक्त दहशत मचाई है। दरअसल, यूरोप में पैरेट फीवर से लोगों की मौत हो रही है। इससे अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं इसके आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने इसकी पुष्टी की है। इसकी शुरूआत यूरोप में साल 2023 में हुई थी जिसका संक्रमण कई लोगों में फैला और अबतक 5 लोग इस बिमारी से दम तोड़ चुके हैं।
सीएनन की रिपोर्ट के अनुसार, इस बिमारी के पिछले साल जर्मनी में 14और ऑस्ट्रिया में इसे 14मामले सामने आए थे। वहीं इस साल ऑस्ट्रिया में मार्च में 4केस रिकॉर्ड किए गए। डेनमार्क की बात करें तो डेनमार्क में इस साल फरवरी तक 23मामलों की पुष्टि हुई है। नीदरलैंड में भी 21मामले सामने आ चुके हैं।
क्या है पैरेट फीवर?
ये एक तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है जो क्लेमायडिया फैमिली की बैक्टीरिया के संक्रमण से फैलता है। ये बैक्टीरिया तोता सहित कई पक्षियों में पहुंचकर उन्हें संक्रमित करता है और पक्षियों के जरिए इंसानों को संक्रमित करता है। इसकी खास बात है कि संक्रमित पक्षी में बीमारी का असर नहीं दिखता है।
इन्हें है सबसे ज्यादा खतरा
विशेषज्ञों का कहना हैं कि पक्षियों के पंखों से भी यह बीमारी फैल सकती है। यही वजह है कि इससे अलर्ट होने की जरूरत है। इस बीमारी का सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है जो पक्षियों के व्यापार से जुड़े हैं, इन्हें पाल कर रखा है। इसके अलावा पॉल्ट्री वर्कर, जानवरों के विशेषज्ञ और मालियों को भी खतरा ज्यादा है।
क्या होते हैं लक्षण
इसके लक्षण पैरेट फीवर होने के अगले 5 से 14 दिन के अंदर नजर आते हैं। संक्रमित व्यक्ति में कई लक्षण दिखते हैं जैसे की सिरदर्द होना, मांसपेशियों में दर्द रहना, सूखी खांसी, बुखार और कंपकंपी महसूस होना। एंटीबायोटिक्स की मदद से इस बीमारी का इलाज संभव है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply