फ्रांस में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी ने किया संबोधित, ‘G20 समूह भारत के सामर्थ्य को देख रहा है’
फ्रांस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ला सीन म्यूजिकल पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि आज का ये नजारा अपने आप में अद्भूत है, ये उत्साह अभूतपूर्व है, ये स्वागत उल्लास से भर देने वाला है। हम भारतीय जहां भी जाते हैं एक मिनी भारत जरूर बना लेते हैं। यहां पर कुछ लोग 12 घंटे सफर करके आए हैं, इससे बड़ा प्यार क्या हो सकता है। मैं आप सभी का यहां पर आने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार मेरा फ्रांस आना और भी विशेष है कल फ्रांस का नेशनल डे है मैं यहां की जनता को इसकी बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थी और कल मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा। ये आत्मीयता सिर्फ दो देशों के नेताओं के बीच नहीं है बल्कि ये भारत और फ्रांस की अटूट दोस्ती का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है। पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं। पूरा G20 समूह भारत के सामर्थ्य को देख रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच का कनेक्ट दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास, इस साझेदारी का सबसे मज़बूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं। भारत के अलग-अलग कोनों में लगभग 100 भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा है। इससे बड़ा गर्व क्या हो सकता है कि दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा भारत की भाषा है, भारतीयों की भाषा है।
फ्रांस में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि यूएन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ 10-15 साल के अंदर ही भारत ने लगभग 42 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। ये पूरे युरोप की आबादी से भी ज्यादा है, ये पूरे अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply