बाढ़ ने दिल्ली में मचाई तबाही, अब लाल किले में पर्यटकों के जाने पर लगी रोक
देशभर में मानसून बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों मे बाढ़ जैसे हालात बना दिए है। राजधानी दिल्ली में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। सड़कों पर जलभराव हो रहा है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हुए है। इस बीच आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है।
दरअसल यमुना का जलस्तर कुछ दिनों से खतरा के पार था लेकिन अब जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन दिल्ली में सैलाब का संकट अब भी बरकरार है। यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। इसी के चलते आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है।
बता दें कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं। वहींप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एलजी विनय सक्सेना से फोन पर बात की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply