Haryana News: रोहतक में करोड़ों रुपए के आभूषण लेकर युवक फरार, फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर किया खेल
Fraud In Haryana: हरियाणा से एक बार फिर लोगों को चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक में युवक ने ठगी का अनोखा जाल बिछाकर करोड़ों रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गया। वहीं, अब मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
दरअसल, रोहतक के मेन बाजार कलानौर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर आभूषण ठगा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने 1.59 करोड़ के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी गोपाल सोनी की दुकान को युवक ने अपना शिकार बनाया।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
बता दें कि 14 फरवरी की शाम करीब 7 बजे एक युवक दुकान पर पहुंचा, जिसने बताया कि उसका नाम हिमांशु गर्ग है। युवक ने एक सोने की अंगूठी और दो सोने की बालियां खरीदी। जिसका वजन लगभग 10 ग्राम 100 मिलीग्राम है। जिसकी कीमत 1,59,000 रुपए बताई जा रही है। आरोप है कि युवक ने पेमेंट करने के लिए बैंक खाता नंबर मांग। खाता नंबर देने के बाद उसने कहा कि पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं, जबकि मोबाइल नंबर से युवक ने दुकानदार के मोबाइल पर फर्जी पेमेंट का मैसेज भेज दिया।
पुलिस ने दुकानदारों से किया आग्रह
हालांकि, उस समय नेटवर्क की समस्या के चलते दुकानदार ने खाते में राशि की पुष्टी नहीं कर सका। लेकिन जब उन्होंने बैंक जाकर बैलेंस चेक किया तो कोई पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया था। वापस दुकान पर आने तक युवक सोने के आभूषण के साथ रफूचक्कर हो चुका था। वहीं, पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच एएसआई द्वरा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी ऑनलाइन भुगतान की पुष्टी खाता में पैसा आने के बाद ही करें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply