BIHAR NEWS: नालंदा में तेज रफ्तार ने निगल ली तीन जिंदगियां, मातम में बदली शादी की खुशियां
Nalanda Road Accident: बिहार के नालंदा जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। रफ्तार ने तीन जिंदगियां निगल लीं और शादी की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। मंगलवार की सुबह तेल्हाडा थाना क्षेत्र के कठार पुल के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल है,जिसकी हलात नाजुक बनी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि सभी युवक जहानाबाद से अपनी दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए एकंगरसराय के भातूबीघा गांव आए थे। खुशी के माहौल में रस्में पूरी हुईं और फिर सभी एक ही स्विफ्ट कार से वापस जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान कठार पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को चकमा दे दिया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। मृतकों की पहचान टेनिबीघा गांव निवासी रोहित कुमार, सोनू कुमार और उद्देश्य कुमार के रूप में हुई है। सभी आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
परिवार में मचा कोहराम
इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस घर में शादी की शहनाइयाँ गूंज रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।वही सिलाव थाना क्षेत्र इलाके मे मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने ठोंकर मार दिया जिसमे एक वृद्ध की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से जख़्मी हैं। वृद्ध कैलाश पासवान अपने पोते का रिश्ता देखकर डुमरी लौट रहे थे तभी यह घटना घटी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply