Delhi Weather Update: आने वाले दिनों तक दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सुबह के समय लोगों को ठंड लगती है। वहीं दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास होता है। वहीं, रात को फिर लोगों को ठंड लगती है। बीते चार दिनों से दिल्ली में सुबह का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। लोगों को आने वाले तीन दिनों में ऐसा मौसम देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में शनिवार यानी आज आसमान बिल्कुल साफ रहेंगे। लेकिन हवाएं 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से चलती रहेंगी। अगले दो दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री एवं न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जबकि 11 मार्च से इसके 29 से 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री से नीचे चल रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से कम है, लेकिन 11 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 13 मार्च तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री व अधिकतम 30 डिग्री तक चला जाएगा। 25 मार्च तक अधिकतम 35- 36 और न्यूनतम 18- 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply