Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, राहुल वायनाड से लडेंगे चुनाव, सूची में 39 नाम
Congress Candidate List:कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और संचार महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। मीडिया को संबोधित करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाएगा।इस चुनाव में युवा, किसान और महिलाएं जनविरोधी सरकार को हटाकर इंडिया अलायंस को सत्ता में लाएंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की इस लिस्ट का पिछले कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था।
कांग्रेस की पहली सूची में 39 नाम सामने आए हैं। इनमें वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, मेघालय से विंसेंट पाला और त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा का नाम सामने आया है।
15 सामान्य और 24 एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक को दिया टिकट
पहली सूची में 15 सामान्य वर्ग और 24 एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है जबकि 8 उम्मीदवारों की उम्र 50 से 60 साल के बीच है। 7 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 71 से 76 साल है। पार्टी की पहली सूची में 6-6 सीटें छत्तीसगढ़ और कर्नाटक से हैं। इसके साथ ही उसने केरल की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मेघालय की 2, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की 1-1 और तेलंगाना की 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।
कांग्रेस ने गिनाए 2024के लिए वादे
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हाल ही में किए गए पार्टी के वादों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आने के बाद केंद्र में 30लाख नौकरियां देंगे। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप की गारंटी पर एक्ट बनाया जाएगा। कांग्रेस पेपर लीक को लेकर सजग है और इसके रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।
सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों पर हुई थी चर्चा
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में 11राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई थी। इसमें दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटें शामिल थीं। इनमें से अब 39सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो गया है। फिलहाल बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन जारी है और माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अपनी दूसरी लिस्ट भी आने वाले कुछ दिनों में जारी करेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply