एक बार फिर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी मुश्किले, लेखक ने लगाया यौन शोषण का आरोप
नई दिल्ली: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे है। अब डोनाल्ड ट्रंप पर प्रमुख पूर्व अमेरिकी स्तंभकार के साथ बलात्कार किया,ऐसे उनके अपर आरोप लग रहे है। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बाद अब एक पूर्व अमेरिकी स्तंभकार ई. जीन कैरोल ने यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ट्रंप के खिलाफ एक अन्य केस की सुनवाई के दौरान कैरोल ने दुष्कर्म की जानकारी दी।
कैरोल ने कोर्ट को बताया है कि ट्रंप ने मैनहट्टन में डिपार्टमेंट स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बाद में अपमानजनक टिप्पणियों के साथ मेरा मजाक भी उड़ाया। मंगलवार को कोर्ट में मौजूद कैरोल ने पहली बार 2019 में न्यूयॉर्क पत्रिका द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक के एक अंश में आरोप लगाया था। नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क में प्रभावी होने वाले एक नए कानून के बाद कैरोल ने एक नया मुकदमा दायर किया, जिसमें ट्रंप पर जबरन यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
आपको बता दें कि,आरोपों का ट्रंप ने अपने वकील के जरिए जवाब दिया है। अमेरिकी पत्रकार व लेखिका एलिजाबेथ जीन कैरोल की ओर से ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। इसके अलावा उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि डोनाल्ड ट्रंप ने चेंजिंग रूम में उनका यौन शोषण किया था। जीन कैरोल ने अपनी किताब में भी इसका जिक्र किया है। उनकी किताब में लिखा कि ट्रम्प ने 1995-96 में मैनहट्टन लक्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ जबर्दस्ती की। लेखिका ने दावा किया कि पहले महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स दिखाकर ट्रम्प ने उसे खरीदने के लिए उनसे सलाह मांगी और फिर चेंजिंग रूम में उनपर हमला कर दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply