यूपी के लोगों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, अब 8 जिलों को मिलाकर बनने जा रहा है एक नया शहर
देश की राजधानी दिल्ली में बने एनसीआर की तरह अब उत्तर प्रदेश में भी बनेगा एससीआर यानी राज्य राजधानी क्षेत्र। प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर का विस्तार करके राज्य राजधानी क्षेत्र बनाने के प्लान पर काम का जा रहा है। इसमें प्रदेश के आठ जिले शामिल होंगे। यह प्रस्ताव प्रदेश के इन दोनों प्रमुख शहरों पर बढ़ते जनसंख्या के बोझ को देखते हुए तैयार किया गया है।
बता दें कि लखनऊ और कानपुर दोनों ऐसे जिले है जो उत्तर प्रदेश के बीचों बीच बसे है। दूसरे शहरों के मुकाबले ये ज्यादा विकसित है। यहां सुविधाएं और अवसर भी अधिक है। इसके साथ ही लिहाजा प्रदेश के अधिकतम लोग इन दो शहरों में रहना चाहते हैं। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों की जरूरत पूरी हो सके-इसके लिए राज्य सरकार पूरे इलाके को एनसीआर जैसा बनाना चाहती है।
योजना में आठ जिले होंगे शामिल
राज्य की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यह 2,528 वर्ग किमी में फैली हुई है। 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 46 लाख आबादी है। वहीं कानपुर नगर 3155 वर्ग किमी में फैला हुआ है। जबकि हरदोई जैसे पड़ोसी जिलों का क्षेत्रफल 5,986 वर्ग किमी से दोगुना है और आबादी करीब 40 लाख है। वहीं 5,742 वर्ग किलोमीटर में फैले सीतापुर की आबादी करीब 44.83 लाख है।
वहीं प्रस्तावित राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) लखनऊ और कानपुर नगर सहित आठ जिलों को कवर करेगा, जो 34,000 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा और इसकी कुल आबादी 3 करोड़ होगी। प्रस्तावित एससीआर में अन्य छह जिले हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली और कानपुर देहात हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply