आईपीएल के प्रसारण को लेकर बांग्लादेश का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी से पहले लिया यू-टर्न!
IPL Telecast In Bangladesh: भारत में खेली जाने वाली क्रिकेट लीग यानी आईपीएल को दुनियाभर में देखा जाता है। आईपीएल की दिवानगी इस कदर छाई है कि दुनियाभर के क्रिकेटर यहां खेलने के लिए बेताब रहते हैं। आईपीएल सिर्फ लोकप्रियता ही नहीं बल्कि कमाई के मामले में भी अव्वल है। कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा प्रसारण के जरिए आता है।
दरअसल, आईपीएल के प्रसारण करने के लिए कंपनियां बोली लगाती है। बोली के दौरान जीस कंपनी के पास प्रसारण अधिकार आता है, सिर्फ वहीं चैनल ही आईपीएल का लाइव टेलिकास्ट कर सकता है। ऐसे में भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आईपीएल का प्रसारण होता है। अब बांग्लादेश ने प्रसारण को लेकर यू-टर्न लिया है।
आईपीएल के प्रसारण पर लगा बैन हटा
बांग्लादेश के नए सूचना-प्रसारण मंत्री जाहिद उद्दीन स्वपन ने कहा कि आईपीएल का प्रसारण करने के लिए किसी ने हमसे आवेदन नहीं किया है। हम खेल और राजनीति को एक साथ लेकर नहीं चल सकते। इसे व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे और अगर कोई चैनल आईपीएल प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है, तो हम उसपर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे चैनलों में से कोई इसका प्रसारण करना चाहता है, तो इसे सकारात्मक नजरिए से देखेंगे लेकिन किसी पर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं करेंगे।
आईपीएल से पहले बढ़ गया था तनाव
दरअसल, बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के बाद भारत में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। यहां तक की आईपीएल से बांग्लादेशी खिलाड़ी को बाहर करने की मांग होने लगी थी। जिसके बाद कोलकाता ने बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था। इस बात से खफा तत्कालीन मोहम्मद युनूस की अगुवाई वाली सरकार ने बड़ा फैसला लिया था। मोहम्मद युनूस की अगुवाई वाली सरकार ने बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।
Leave a Reply