Dhurandhar 2 BO: ईद के मौके पर 'धुरंधर 2' का धमाका...शनिवार बना हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन, वर्ल्डवाइड कमाए 500 करोड़+
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार 21मार्च 2026को जबरदस्त उछाल दिखाया और भारत में नेट कलेक्शन 113करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के अनुसार, यह हिंदी सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन बन गया है, जिसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।
धुरंधर 2का कुल कलेक्शन
फिल्म ने पेड प्रीव्यू (18मार्च) से 43करोड़, पहले दिन (19मार्च) 102.55करोड़, दूसरे दिन (20मार्च) 80.72करोड़ और तीसरे दिन 113करोड़ (नेट) की कमाई की। इससे भारत में कुल नेट कलेक्शन 339.27करोड़ और ग्रॉस 404.54करोड़ तक पहुंच गया। ओवरसीज से लगभग 96.50करोड़ ग्रॉस जोड़ने पर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501करोड़ रुपये के पार हो गया। फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 500करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो हिंदी सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर है।
धुरंधर 2ने तोड़े कई रिकॉर्ड
बता दें, शनिवार का 113करोड़ नेट कलेक्शन हिंदी फिल्मों का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे (पहले शनिवार) बन गया, जिसने कई बड़ी फिल्मों जैसे 'वॉर', 'पठान', 'जवान' आदि के सिंगल डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पहले शनिवार पर 40%से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई, थिएटर्स में 79-81%ऑक्यूपेंसी रही। इसके अलावा फिल्म ने महज 3दिनों में ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की 'वॉर 2' के लाइफटाइम नेट कलेक्शन (लगभग 318करोड़) को पार कर लिया।
मालूम हो कि फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं। एक्शन, इमोशन और मास एंटरटेनमेंट का परफेक्ट मिश्रण, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और वीकेंड पर फैमिली ऑडियंस का भारी रिस्पॉन्स मुख्य कारण हैं। ओवरसीज में भी मजबूत प्रदर्शन, खासकर नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर रिकॉर्ड्स टूटे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply