HARYANA NEWS: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर मोहम्मद इसराइल ने दी सफाई, जानें क्या कुछ कहा
HARYANA NEWS: हरियाणा के पलवलमें राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों में घिरे जिले की हथीन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल ने एक कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों से अपने क्रॉस वोटिंग मामले पर सफाई पेश करते हुए क्षेत्र में बेहतर विकास कार्यों एवं आमजन हित में राज्यसभा में वोट देने का फ़ैसला लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह फैसला मैने अपने लिए नहीं बल्कि क्षेत्र वासियों के सम्मान के लिए लिया है।
पलवल जिले की हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव उटावड़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोप में घिरे हथीन विधायक मोहम्मद इस्राईल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के आगे अपना दिल खोल कर रख दिया और कहा कि अगले 4 वर्षों में क्षेत्र के विकास एवं जनहित को लेकर उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा वर्ष 2029 के चुनाव में क्षेत्र की जनता ही फैसला करेगी कि वह चुनाव लड़े या ना लड़े और लड़े तो किस पार्टी से लड़े।
4 वर्ष बाद क्षेत्र की जनता ही मेरी राजनीति को लेकर फैसला लेगी- मोहम्मद इसराइल
मोहम्मद इसराइल ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य हो हमारी अगली पीढ़ी का भला हो इसलिए यह फैसला लिया गया है। 4 वर्ष बाद क्षेत्र की जनता ही मेरी राजनीति को लेकर फैसला लेगी। उन्होंने कहा अब अगले 4 वर्ष तक बाबा जलेब खान द्वारा हथीन विधानसभा क्षेत्र के अधूरे कार्य पूरे करने की बात है और इन्हें वह पूरा करेंगे।
Leave a Reply