PM Modi in Oman: ‘आज की ये समिट भारत-ओमान साझेदारी को नई दिशा देगी’ बिजनेस फोरम में पीएम मोदी का संबोधन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के मस्कट में इंडिया-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 7 वर्ष बाद मुझे ओमान आने का सौभाग्य मिला है और आज आप सभी के साथ बातचीत करने का अवसर मिल रहा है। इस बिजनेस समिट के लिए आपकी गर्मजोशी मेरा भी उत्साह बढ़ा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "आज की ये समिट भारत-ओमान साझेदारी को नई दिशा देगी, नई गति देगी और नई बुलंदियों तक पहुंचने में मदद करेगी। इसमें आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका है। अब भारत और ओमान के व्यवसाय हमारे व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप उस विरासत के वारिस हैं जिसका सदियों का एक समृद्ध इतिहास रहा है। सभ्यता के आरंभ से ही हमारे पूर्वज एक-दूसरे के साथ समुद्री व्यापार कर रहे थे। अक्सर कहा जाता है कि समुद्र के दो किनारे बहुत दूर होते हैं लेकिन मांडवी और मस्कट के बीच अरब सागर एक मजबूत ब्रिज बना है, एक ऐसा ब्रिज जिसने हमारे रिश्तों को मजबूत किया, संस्कृति और अर्थव्यवस्था को ताकत दी। आज हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि समुद्र की लहरे बदलती हैं, मौसम बदलते हैं लेकिन भारत-ओमान की दोस्ती हर मौसम में और मजबूत होती है और हर लहर के साथ नई ऊंचाई को छूती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी CEPA हमारी साझेदारी को 21वीं शताब्दी में नए विश्वास, नई ऊर्जा से भर देगा। ये हमारे साझा भविष्य का ब्लू प्रिंट है। ये हमारे व्यापार को नई गति देगा, निवेश को नया भरोसा देगा और हर क्षेत्र में अवसरों के नए द्वार खोलेगा। CEPA हमारे नौजवानों के लिए विकास, नवाचार और रोजगार के अनेक नए अवसर बनाएगा। ये समझौता कागज से निकलकर प्रदर्शन में बदले इसमें आप सभी की भूमिका बहुत बड़ी है क्योंकि जब नीति और उद्यम एक साथ चलते हैं तभी साझेदारी नया इतिहास बनाती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply