फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए NCP के दिग्गज छगन भुजबल, OBC नेता ने ली मंत्री पद की शपथ
Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मंगलवार 20 मई को अपने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता और OBC समुदाय के प्रमुख चेहरों में से एक छगन भुजबल ने राजभवन, मुंबई में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार
बता दें, देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने दिसंबर 2024 में पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया था। जिसमें 39 मंत्रियों को शामिल किया गया था। उस समय छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। जिसके चलते उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद मार्च 2025 में अजित पवार गुट के नेता धनंजय मुंडे ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।
इस मंत्री पद को भरने के लिए NCP के दिग्गज छगन भुजबल को महाराष्ट्र सरकार में शामिल किया गया। उनकी नियुक्ति को महायुति गठबंधन की ओर से सामाजिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर OBC वोट बैंक को साधने के लिए। क्योंकि भुजबल को इस समुदाय का मजबूत नेता माना जाता है।
Leave a Reply