‘78 साल में पेट्रोल-डीजल-एलपीजी-यूरिया सबसे महंगे’ दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी सरकार पर हमला
Haryana News: हरियाणा के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में वित्त विधेयक पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से चर्चा करते हुए कहा कि बारह साल में बीजेपी सरकार ने ऐसे ऐसे रिकार्ड बनाये जिनसे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था कितनी गंभीर परिस्थिति में है। दीपेंद्र हुड्डा ने डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भारत वर्ल्ड फास्टेस्ट ग्रोईंग इकोनॉमी नहीं बल्कि वर्ल्ड फास्टेस्ट फॉलिंग करेंसी वाला देश बन गया है।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 78साल के इतिहास में रुपया दुनिया के बाजार में इतना सस्ता कभी नहीं हुआ जितना भाजपा सरकार में हो गया। पिछले तीन साल में दुनिया की सबसे ज्यादा गिरने वाली टॉप तीन करेंसी ईरानी रियाल, लेबनानी पाउंड और भारतीय रुपया है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार बताए ईरान और लेबनान पर तो बम गिर रहे हैं, हमारे देश में कौन सा बम गिर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है और रुपया तेजी से रसातल की तरफ जा रहा है, सरकार बेबस नजर आ रही है।
देश में सिलेंडर किल्लत पर कसा तंज
हुड्डा ने कहा कि देश में सिलेंडर किल्लत पर तंज करते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में सिलेंडर क्राईसिस तो है ही, सरेंडर क्राईसिस है। स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पहले कोई तैयारी नहीं की। अब जब संकट आया तो सरकार के हाथ-पैर फूल गए। आज अमेरिका ये फैसला कर रहा है कि भारत कहां से तेल लेगा, कितने में खरीदेगा। अमेरिका फैसला कर रहा है कि युद्ध विराम कब होगा?
वित्त विधेयक पर बोलते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा के साथ हो रहे भेदभाव और अन्याय का मुद्दा उठाया कहा कि हरियाणा देश के GST कलेक्शन का 7%देता है लेकिन उसे 1%वापस मिलता है। हरियाणा उत्तर प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों से कहीं ज्यादा टैक्स कलेक्शन देता है फिर भी हरियाणा के बड़े मंजूरशुदा बड़े प्रोजेक्ट दूसरे प्रदेशों में चले गए। उन्होंने कहा कि बजट में न तो इनका कोई जिक्र है न ही सरकार ने इनके लिये एक रुपये का आवंटन ही दिया। उन्होंने महम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोहाना रेल कोच फैक्ट्री, बाढ़सा एम्स के बचे हुए 10संस्थान, गुरुग्राम में बनने वाले भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय आदि परियोजनाओं को बजट देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि 78साल में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, यूरिया इतना महंगा नहीं हुआ, जितना बीजेपी सरकार में हुआ। लेकिन सरकार युद्ध की आड़ लेकर कहेगी कि क्रूड ऑयल की कीमत काफी बढ़ गई है। 2014में पेट्रोल 70रुपये डीजल 50रुपये और LPG 400रुपये पर था, जो आज 96, 88और 913रुपये पर पहुँच गया है। आज क्रूड ऑयल करीब 100डॉलर प्रति बैरल है, बीजेपी सरकार ने इतने पर ही पेट्रोल, डीजल, एलपीजी महंगी क्यों कर दी। जबकि 009में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट के समय क्रूड ऑयल 147डॉलर प्रति बैरल हो गया था। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय पेट्रोल पर प्रति लीटर 9रुपये की इक्साइज़ ड्यूटी थी, डीजल पर 3.5रुपए लेकिन आज बीजेपी सरकार पेट्रोल पर प्रति लीटर 23रुपये और डीजल पर 21रुपये टैक्स वसूल रही है।
बीजेपी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से 78साल में गरीब और अमीर में असमानता का भी रिकार्ड बना है। ऑक्सफ़ेम की रिपोर्ट बताती है कि हिंदुस्तान के 1%सबसे अमीर लोगों के हाथ में देश की 40%संपत्ति और देश की 65%आय है। हिंदुस्तान के निचले पायदान पर खड़े 50%नागरिक, किसान-मजदूर, गरीब के पास देश की केवल 3%संपत्ति ही रह गई है।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय किसानों का कर्ज माफ होता था, आज किसान पर 32लाख करोड़ का कर्जा खड़ा है लेकिन सरकार के पास किसान का एक रुपया भी माफ करने की कोई योजना नहीं है। वहीं बीजेपी सरकार ने बिना योजना के ही पिछले 12साल में 16लाख करोड़ के कॉर्पोरेट कर्ज माफ किये। बीजेपी सरकार ने क्रोनी कैपिटलिज़म के आधार पर अपने चहेतों को एयरलाइन, टेलीकॉम सेक्टर समेत हर सेक्टर में मोनोपॉली, ड्यूओपॉली बना दी। मनमानी कीमतें वसूली जा रही है क्योंकि मार्केट में प्रतिस्पर्धा ही खत्म हो गई।
Leave a Reply