ATM Rule Change: ATM से पैसे निकालना अब होगा महंगा, 01 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम
ATM Rule Change 2026: 01अप्रैल 2026से HDFC Bank, Punjab National Bank (PNB), Bandhan Bank और कई अन्य बैंकों में ATM से कैश निकासी के नियम बदले जा रहे हैं। अब UPI के जरिए ATM पर पैसे निकालना भी मासिक फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा। इससे ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर चार्ज बढ़ जाएगा और कुछ कार्ड्स पर डेली विड्रॉल लिमिट भी कम हो रही है।
RBI के दिशानिर्देशों के तहत ये बदलाव लागू हो रहे हैं, जिससे कैश निकालना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। अगर आप ATM का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो ये बदलाव आपके लिए खासतौर पर जरूरी हैं। तो आइए जानते हैं वो 5बड़े नियम जो 1अप्रैल से बदल रहे हैं।
1. UPI से ATM कैश विड्रॉल अब फ्री लिमिट में शामिल
HDFC Bank ने साफ घोषणा की है कि UPI ऐप के जरिए ATM पर कैश निकासी अब कार्ड वाले ट्रांजेक्शन की तरह ही मासिक फ्री लिमिट में गिनी जाएगी। पहले UPI विड्रॉल अलग से गिने जाते थे और फ्री लिमिट प्रभावित नहीं होती थी। अब 5फ्री ट्रांजेक्शन (अपने बैंक ATM) की लिमिट जल्दी खत्म हो सकती है। दूसरे बैंक भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
2. फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में कोई छूट नहीं, लेकिन चार्ज बढ़ा
1. अपने बैंक के ATM पर:5फ्री ट्रांजेक्शन प्रति माह (फाइनेंशियल + नॉन-फाइनेंशियल दोनों)
2. दूसरे बैंक के ATM पर:मेट्रो शहरों में 3, नॉन-मेट्रो में 5
लेकिन लिमिट पार करने पर हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर ₹23 (प्लस GST) चार्ज लगेगा। कई बैंकों ने इसे ₹23का स्टैंडर्ड बना दिया है। पहले यह रकम थोड़ी कम थी।
3. PNB में डेबिट कार्ड्स पर डेली विड्रॉल लिमिट घटी
Punjab National Bank ने RuPay, MasterCard और Visa के चुनिंदा प्लैटिनम/गोल्ड कार्ड्स (जैसे RuPay NCMC Platinum, Women Power, Business Platinum आदि) पर डेली कैश विड्रॉल लिमिट घटा दी है। पहले ₹1लाख तक की अनुमति थी, अब यह ₹50,000या ₹75,000हो गई है (कार्ड टाइप के अनुसार)। इससे बड़े अमाउंट निकालने वाले ग्राहकों को दो या ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पड़ सकते हैं, जिससे चार्ज का खतरा बढ़ जाता है।
4. नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन भी महंगे
लिमिट पार करने के बाद सिर्फ कैश विड्रॉल ही नहीं, बैलेंस इंक्वायरी या मिनी स्टेटमेंट जैसी सर्विस पर भी ₹10से ₹23तक चार्ज लग सकता है। HDFC और Bandhan Bank जैसे बैंक इस नियम को सख्ती से लागू कर रहे हैं। पहले कई ग्राहक बिना सोचे बैलेंस चेक करते थे, अब सावधानी बरतनी होगी।
5. डिक्लाइन ट्रांजेक्शन पर भी पेनल्टी
अगर ATM में पैसे निकालते समय फंड इंसफिशिएंट होने से ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है तो कुछ बैंक ₹25 का अतिरिक्त चार्ज लगा सकते हैं। यह नियम ग्राहकों को अनावश्यक ट्राई करने से बचाने के लिए लाया गया है।
Leave a Reply