Maha Kumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर लगेगी आस्था की डुबकी, महाकुंभ में 10 करोड़ श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
Maha Kumbh 2025 Mauni Amavasya Snan: उत्तर प्रदेश में चल रहे महाकुंभ में आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर तीसरा शाही स्नान होना है। ऐसे में प्रशासन पूरी तैयारी के साथ स्नान की तैयारी में जुट गया है। यूपी सरकार ने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया है।
बता दें कि मंकर संक्रांति से शुरु होने वाले महाकुंभ के दो शाही स्नान संपन्न हो चुके हैं। इस बार के महाकुंभ में कुल 6 शाही स्नान है। पहले दो शाही स्नान हो चुके है। अब मौनी अमावस्या पर तीसरा शाही स्नान होगा। इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है। ऐसे में संगम नगरी में रिकॉर्ड दस करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया जा रहा है। श्रद्धालुओं की इतनी भारी संख्या को देखते हुए मेला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है। प्रशासन की और से श्रद्धालुओं के स्नान के लिए 12 किमी लंबा घाट तैयार किया गया है। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निकासी दल तैनात भी किए जाएंगे।
किस दिन पड़ रहा है माघी पूर्णिमा स्नान
बसंत पंचमी को चौथा शाही स्नान किया जाएगा, जो 3 फरवरी, 2025 दिन सोमवार को पड़ रहा है। माघी पूर्णिमा को पांचवां शाही स्नान होगा, जो 12 फरवरी 2025 बुधवार को पड़ रहा है। 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन छठा शाही स्नान होगा और इसी के साथ महाकुंभ का समापन भी हो जाएगा।
1.74करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में किया स्नान
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार रात 8:30 बजे तक 1.74 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। वहीं, 26 जनवरी तक यह आंकड़ा बढ़कर 13.21 करोड़ हो चुका है। शनिवार तक यह संख्या 11.47 करोड़ थी। इसके अतिरिक्त, कल्पवासियों की संख्या 10 लाख से अधिक बताई जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply