‘कांग्रेस को चेतावनी देना चाहता हूं कि…’, भाजपा अधिवेशन में विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह
Lok Sabha Election 2024: राजधानी दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि आने वाले लोकसभा में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और पीएम मोदी के तीसरे टर्म में उग्रवाद, आतंकवाद और नक्सलवाद का खत्मा होगा। इसके साथ ही गृह मंत्री ने कांग्रस और विपक्षी इंडी गठबंधन पर हमला बोला है।
भाजपा के अधिवेशन में अमित शाह ने कहा, ‘देश ने तय कर लिया है कि मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 75वर्ष में इस देश ने 17लोकसभा चुनाव, 22सरकारें और 15प्रधानमंत्री देखें हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है। लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10वर्षों में हुआ है।’
2047 में भारत पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर भारत होगा
अमित शाह ने कहा, ‘न केवल महान भारत बनाने का साहस बल्कि उस स्वप्न को सिद्धि में परिवर्तित करने के लिए सामुहिक पुरुषार्थ करने का मन भी नरेंद्र मोदी जी ने बनाया है और पूरे देश के सामने लक्ष्य रखा कि 2047 में भारत पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर भारत होगा।’उन्होंने कहा, ‘दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस बहुत उपयोग किया। लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया।
कांग्रेस को दी चेतावनी
पहली बार देश का गौरव पूरी दुनिया ने महसूस किया। दुनिया में भारत के लोग कहीं पर जाते हैं, तो वहां के लोग कहते हैं कि मोदी के भारत से आए हो न। दुनिया में ये पहचान बनाने का काम हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी ने किया है।’गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं आज यहां से कांग्रेस को चेतावनी देना चाहता हूं कि आप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा कर केवल इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार बनने से ही नहीं कतराएं हैं, बल्कि आपने देश को महान बनाने की प्रक्रिया से खुद को दूर कर लिया है. देश की जनता ये देख भी रही है और याद भी रख रही है।’
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply