UP News: बुलंदशहर में रब ने बना दी जोड़ी…इस अनोखे जोड़े को देखने के लिए इकट्ठा हुआ लोगों का हुजूम
UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना से एक अजीबोगरीब शादी की खबर चर्ची में बनी हुई है। जहां दुल्हे की लंबाई तीन फीट 6 इंच है और दुल्हन की लंबाई चार फीट है। दुल्हे का नाम अरशद बताया जा रहा है। लंबे समय के इंतजार के बाद अरशद को अब उनकी लंबाई को बराबर दुल्हनमिली। इसके पहले अरशद के लिए कई बार लड़कियां देखीं गई लेकिन बराबर लंबाई न होने की वजह से रिश्ता नहीं हो सका।
क्या है पूरा मामला
बता दें, अरशद फर्नीचर बनाने का काम करते हैं और उनकी करीब 35 वर्ष के आसपास है। अरशद के परिवार काफी समय से शादी के लिए देख रहे थे लेकिन लंबाई बराबर न होने के कारण शादी का बात नहीं बन पा रही थी। एक रिश्तेदार ने अरशद केपरिजनों कोस्याना क्षेत्र के गांव बैरा फिरोजपुर में कम लंबाई की दुल्हन के बारे में जानकारीदी। इसके साथ रिश्तेदार ने जानकारी दी की कम लंबाई की दुल्हन उन्हीं के समाज से है इसलिए शादी में कोई अड़चन नहीं आएगी।
चार फीट की महीला से हुई शादी
अरशद के परिवार ने गांव बैरा फिरोजपुर में कम लंबाई की लड़की सोना के परिजनों से अरशद की शादी के बारे में बात की। लड़की के परिजन सहमत होने के बाद 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन दोनों की शादी कर दी। जब शादी को मौके पर अरशद शेरवानी पहन ओपन रूफ कार में निकले तो उन्हें देखने के लिए आसपास के लोग अपने घर से निकलने लगे। बारात में ट्रैफिक भी लग गया था।
सोशल मीडिया अरशद की शादी हुई वायरल
क्षेत्र मेंअरशद और सोना की शादीकाफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी काफी वायरल हो रही हैं। अरशद ने मीडिया से दूरी बना ली है। अपनी शादी को लेकर किसी भी जानकारी को देने से बच रहे हैं। हालंकि, सोशल मीडिया पर अरशद की शादी के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply