नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी ने की आत्महत्या, बजरंग दल को ठहराया जिम्मेदार
Nasir Junaid Murderer Singla suicide: राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर 16फरवरी 2023को नासिर और जुनैद के जले हुए शव एक जीप में मिले थे, जिन्हें गाय तस्करी के शक में गोरक्षकों ने कथित तौर पर अगवा कर हत्या की थी। इस मामले में आरोपी लोकेश सिंगला ने पलवल के पास दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सिंगला ने मरने से पहले एक वीडियो में बजरंग दल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया। जिसके बाद उसने वो सुसाइड वीडियों को अपनी पत्नी को भेज दिया। लोकेश सिंगला इस अंतिम मैसेज ने पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और लोग इसे जमकर वायरल कर रहें हैं। बता दें सिंगला की पत्नी ने इसी वीडियों आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सिंगला ने आत्महत्या से पहले लगाए बजरंग दल पर गंभीर आरोप
16फरवरी 2023को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर नासिर (25) और जुनैद (35) के जले हुए शव एक जीप में मिले थे। गाय तस्करी के शक में गोरक्षकों ने दोनों को कथित तौर पर अगवा कर हत्या की थी। इस मामले में लोकेश सिंगला एक आरोपी था। 5जुलाई 2025को सिंगला ने पलवल के पास दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले, उसने अपनी पत्नी दमयंती को एक वीडियो भेजा, जिसमें उसने बजरंग दल के तीन सदस्यों—भारत भूषण, हरकेश यादव और अनिल कौशिक पर उसे परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
पत्नी की शिकायत
सिंगला की पत्नी दमयंती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि तीन लोग लंबे समय से उनके पति को परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिंगला नूंह जिले में सामाजिक कार्यकर्ता थे, लेकिन इन लोगों ने उनका पीछा किया, नजर रखी और घर पर आकर धमकियां दीं। दमयंती के अनुसार, इन धमकियों ने सिंगला को मानसिक रूप से तोड़ दिया, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की। पुलिस ने दमयंती की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फरीदाबाद के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि सिंगला का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लेकिन मामले की जांच अब भी जारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply