“बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया”, खेमका हत्यकांड के बाद नीतीश सरकार पर बरसे राहुल गांधी
Khemka murder case: पटना के बीचोबीच दिग्गज व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने पूरे बिहार को दहला दिया। करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी गोपाल खेमका के हत्यारों को पकड़ा नहीं जा सका है। शनिवार को 10 थानों की पुलिस ने बेऊर में जेल में छापेमारी की थी। जहां से इस हत्याकांड से संबंधित कई अहम सुराग इकट्ठा की गई है। साथ ही इस खेमका की हत्या पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरु हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब राहुल गांधी ने नीतीश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल कहा है। और इसके लिए जिम्मेदार भाजपा-जदयू की सरकार को बताया है। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने बिहार में जंगलराज होने का आरोप लगाया था।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि 'आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां नया नॉर्मल बन चुका है और सरकार पूरी तरह नाकाम। बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती।' राहुल गांधी ने कहा कि अब वक्त नए बिहार का है। उन्होंने लिखा कि 'हर हत्या, हर लूट, हर गोली - एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का, जहां डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।'
शुक्रवार को हुई थी हत्या
शुक्रवार को देर रात बिहार के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या उनके घर के बाहर ही कर दी गई। 6 साल पहले खेमका के बेटे की हत्या वैशाली में कर दी गई थी। जिसके बाद खेमका को सरकार ने सुरक्षा मुहौया करवाई थी। लेकिन करीब साल भर पहले उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोली चलने के करीब एक घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जबकि घटनास्थल से गांधी मैदान थाना महज 300 मीटर की दूरी पर है। इस हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को आरोपियों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को पुलिस ने बेऊर जेल में छापेमारी भी की थी, जहां से उन्हें सुराग भी मिलने की जानकारी है। हालांकि, हत्या के 48 घंटे बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply