Weather Update: राजधानी दिल्ली में फिर लुढका पारा, अगले 72 घंटों में बारिश का अलर्ट
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर से तापमान में गिरावट आई है, जिससे कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने इस क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। इसके कारण लोगों को फिर से गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। बारिश और ठंड के इस संयोजन से लोगों को कपकपी महसूस हो रही है।
जनवरी के महीने में मौसम ने अपना अलग ही रूप दिखा रहा है। कभी तापमान गिर जाता है तो कभी पारा चढ़ रहा है। साथ ही जनवरी के महीने में न्यूनतम तापमान में पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड तो दिया है। वहीं, शनिवार 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया, सोमवार 27 जनवरी को गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से अगले 72 घंटे में देश के कई संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम ने पिछले 8 सालों का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, गणतंब दिवस के मौके पर मौसम ने पिछले आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 26 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply