‘अब पुलिस, माफिया का काल बन गई है’ समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे सीएम योगी
CM Yogi in Kansganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भारतीय सेना और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। अगर हमारे पास मजबूत सेना नहीं होती तो पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के रहते हुए देश की जनता कैसे सुरक्षित रहती।
सीएम योगी ने कहा कि अब तो भारत ने बता दिया है कि अगर हमारे एक भी नागरिक को छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझोगे और आज पाकिस्तान दुनिया में गुहार लगा रहा है कि एक बार बख्श दो। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले 10सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर लगातार कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूनिफ़ॉर्म की क्या कीमत होती है वो सेना ने दिखाया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। सेना ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई है। अब पाकिस्तान गुहार लगा रहा है दुनिया में कि हमारी जान बख्श दो। सुरक्षा के लिए घर में घुसकर मारकर काम तमाम करने की क्षमता हमारी सेना में है।
समाजवादी पार्टी पर बरसे योगी योगी
सीएम योगी ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनती पार्टी कानून से खिलवाड़ करती थी। आंतरिक सुरक्षा में पुलिस की भूमिका होती है और 2017 के पहले कोई सुरक्षित नही था। शाम से ही उपद्रवी तांडव करते थे। बेटियां सुरक्षित नही थीं। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। अब पुलिस, माफिया का काल बन गई है।
Leave a Reply