पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई मुद्दो पर हुई चर्चा
Yogi Adityanath Meeting PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से मिलाकात की पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच लगभग आधा घंटे मुलाकात चली। इस बैठक में यूपी में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी वर्गों और इलाकों को प्रतिनिधित्व मिल सके। इसके अलावा SIR को लेकर भी बातचीत हुई। चर्चा में यह बात सामने आई कि SIR के दौरान कई ऐसे नाम कट गए हैं, जो परंपरागत रूप से बीजेपी के मजबूत माने जाने वाले इलाकों से जुड़े हैं। इसे लेकर चिंता जताई गई। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व की लगातार चेतावनी के बावजूद जमीनी स्तर पर कई नेताओं ने SIR को लेकर उतनी गंभीरता नहीं दिखाई, जितनी जरूरी थी।इसी वजह से इस मुद्दे पर बैठक में खास तौर पर मंथन किया गया।
योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी!
योगी आदित्यनाथ के वर्तमान मंत्रिमंडल में पहले 54 मंत्री थे, जिनमें से 6 पद खाली थे। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद दो और मंत्रियों केंद्र में मंत्री बनाया गया, जिससे मंत्रिमंडल में कई पद फिर से खाली हो गए हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को नई मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसके अलावा कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है और संगठन के कुछ चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है।
मजबूत टीम होगी तैयार
कुछ राज्य मंत्रियों का कद बढ़ सकता है और उन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। साथ ही बोर्ड और निगमों में भी नए चेहरों का समायोजन हो सकता है। माना जा रहा है कि पश्चिम यूपी का प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है क्योंकि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पूरब से हैं। हाल में हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक का असर भी मंत्रिमंडल पर दिखाई दे सकता है। 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पश्चिमी यूपी के कई चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य 2027 चुनाव से पहले एक मजबूत टीम तैयार करना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply