सुधा मूर्ति जाएंगी राज्यसभा,पीएम मोदी ने दी जानकारी
Sudha Murthy: आज विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके दी है। इसकी खुशी सुधा मूर्ति ने जाहिर की है। सुधा मूर्ति ने कहा कि वो इस वक्त भारत में नहीं है लेकिन ये उनके लिए महिला दिवस पर बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा देश के लिए काम करना नई जिम्मेदारी है साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,'मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।'
कौन है सुधा मूर्ति
बता दें, सुधा मूर्ति को साल 2006 में सामाजिक कार्यों के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से नवाजा गया था। इसके बाद साल 2023 में उन्हें तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया। सुधा मूर्ति के पति नारायण मूर्ति आईटी दिग्गज इंफोसिस के संस्थापक हैं। तो वहीं ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक उनके दामाद हैं। मूर्ति की कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रही है। उन्होंने समाजसेवा और साहित्य में योगदान के लिए समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका उपन्यास डॉलर बहू मूल रूप से कन्नड़ में लिखा गया था और बाद में अंग्रेजी में अनुवादित किया गया, जिसे दुनियाभर में प्रशंसा मिली।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply