CM Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ INDIA Alliance की महारैली आज, एक मंच पर जुटेंगे 28 दलों के नेता
INDIA Alliance Maha Rally : आज दिल्ली के रामलीला मैदान में राजधानी के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी विशाल रैली करने वाली है। इस महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।
इस सिलसिले में आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि रामलीला मैदान में 20,000से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली रैली आयोजित करने के लिए प्रशासन की अनुमति मिल गई है। गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ‘महारैली’ को संबोधित करेंगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी भी होंगी शामिल
उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, द्रमुक नेता तिरुचि शिवा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी रैली में शामिल होंने वाले हैं। राय ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में शामिल होंगी। हेमंत सोरेन फिलहाल जेल में हैं। पार्टी नेताओं ने कहा है कि वे पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के भी संपर्क में हैं, जो रैली में शामिल हो सकती हैं।
क्या है महारैली का उद्देश्य?
दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस महारैली के मद्देनजर कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। कांग्रेस ने आगे कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली रैली से लोक कल्याण मार्ग को एक ‘कड़ा संदेश’ दिया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का ‘समय पूरा हो गया है।’
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply