Sonipat Accident: सोनीपत में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, 1 बच्ची की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Sonipat Accident: हरियाणा के सोनीपत में कुंडली थाना क्षेत्र के जांटी रोड पर स्थित एक मकान में खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। उसके बाद सिलेंडर फट गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि घर की दीवार गिर गई। वही अन्य दीवारों में दरार आ गई। हादसे में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कुंडली के जांटी रोड पर स्थित मकान में सुमन, रोहित इमरान व गुलाब किराए के कमरे पर रहते है। सुबह काम पर निकलने से पहले सुमन खाना बनाने लगी। इस दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि मकान की दीवार गिर गई वहीं अन्य दीवारों में दरार आ गई। हादसे में दीवार के नीचे गुलाब नाम का शख्स दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमन,रोहित व इमरान की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कुंडली थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक महिला सहित दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। हादसा घरेलू छोटे सिलेंडर की वजह से हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply