गृह मंत्री ने हिमाचल की मदद को लेकर दिया आश्वासन - जयराम ठाकुर
नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जय राम ठाकुर ने उनका आभार व्यक्त किया है। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि इस संकट के क्षण में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मदद की और उस मदद के तहत हिमाचल प्रदेश के बहुत सारे लोगों की जान बचाने में हम सफल हुए हैं। साथ में इस बात का भी निवेदन किया कि नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है तो मदद की जरूरत भी और भी ज्यादा पड़ेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डैमेज बहुत ज्यादा हुआ है। उसे ठीक होने पर पैसा और वक्त भी लगेगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जो भी संभव मदद होगी वह उस मदद को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएंगे। उन्होंनेकहा कि थोड़ा आकलन आने दीजिए।आकड़ों के हिसाब से आगे बढ़कर काम करेंगे। बहुत अच्छा बैठक हुई बातचीत हुई और उसमें हिमाचल प्रदेश के मदद को लेकर पूरी मदद मिलेगी का आश्वासन मिला।
जेपी नड्डा के दौरे पर उन्होंने कहा किउसको लेकर कहा कि jp नड्डा का अपना प्रदेश हिमाचल प्रदेश और अपने प्रदेश में बहुत बड़ी त्रासदी हुई है। बहुत बड़ा संकट हिमाचल मे आ चुके हैं। बाढ़ के कारण हिमाचल क्रांति मची हुई है। वह हिमाचल जाना चाहते हैं। कल मैं और पार्टी अध्यक्ष भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाएंगे। जेपीनड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी साथ होंगे। स्तिथि का जायजा लेंगे
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply