पत्नी की मौत के बाद डॉगी को घूमाने पर ट्रोल हुए शेफाली के पति पराग त्यागी, सच्चा मित्र बन पारस छाबड़ा ने दिखाया सपोर्ट
Shefali Jariwala's Husband Trolling: शेफाली जरीवाला की अचानक मृत्यु ने उनके फैंस और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया हैं। 27 जून 2025 को 42 वर्षीय अभिनेत्री का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। इस दुखद घटना के कुछ घंटों बाद ही उनके पति पराग त्यागी अपने पालतू कुत्ते को टहलाते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया गया। कई लोगों ने तो पराग को असंवेदनशील तक घोषित कर दिया। वो कहावत तो सुनी होगी सच्चा दोस्त वहीं है जा दुख में साथ दे, बाकी खुशी में साथ तो जमाना होता है। दरअसल, इस मुश्किल समय में अभिनेता पारस छाबड़ा ने पराग का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। पारस ने कहा कि लोग पराग की मानसिक स्थिति को समझें और उनकी आलोचना करने के बजाय संवेदनशीलता दिखाएं।
पालतू कुत्ते के प्रति पराग की जिम्मेदारी
पारस छाबड़ा ने बताया कि शेफाली और पराग दोनों अपने पालतू कुत्ते से बेहद करीबी रिश्ता रखते थे, जिसे वे परिवार का हिस्सा मानते थे। शेफाली के निधन के बाद पराग का यह कुत्ता उनके लिए और भी खास हो गया है। पारस ने कहा कि उनका कुत्ता अब उम्रदराज हो चुका है और उसे देखने में दिक्कत होती है, जिसके कारण पराग की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। पारस ने यह भी बताया कि कुत्ते संवेदनशील होते हैं और शेफाली की अनुपस्थिति का असर उस पर भी पड़ा है। वह उदास और दुखी नजर आ रहा है, जिसे देखकर पराग उसका और अधिक ख्याल रख रहे हैं।
शेफाली की मृत्यु का कारण
रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली लंबे समय से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। उनकी मृत्यु से पहले उन्होंने खाली पेट दवा ली थी, जिसके बाद उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। शेफाली की मृत्यु ने न केवल उनके परिवार, बल्कि उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री को भी गहरा झटका दिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply