Bihar News: बिहार में बैखोफ बदमाश, बेगूसराय में 2 युवकों को दिन दहाड़े मारी गोली; एक की मौत

Begusarai Crime: इन दिनों बिहार में लोगों की हत्या करना आम बात हो गई। हर दिन कोई न कोई हत्या की खबर सामने आ रही है। ऐसा लग रहा है कि बिहार के लोगों की सुरक्षा राम भरोसे हो है। अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा है। बैखोफ बदमाशों ने बिहार के बेगूसराय में दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
SP मनीष ने बताया, "सुबह करीब 11 बजे लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास 2 युवकों को गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस की टीम वहां कार्रवाई कर रही है। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है। एक मृतक के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी मिल रही है। CCTV की जांच की जा रही है।
एक युवक की मौत
जानकारी के अनुसार, बेगूसरायजिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा मंदिर के यह घटना हुई। ये लोग गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर वसूलते हैं। आज भी यह लोग अपने बैरियर पर थे। तभी दो बाइक पर सवार छह युवक मुंह ढंककर आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसमें दोनों युवक गोली लगने से वहीं जमीन पर गिर गए।मृतक की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय छोटू महतो के बेटे अमित कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक नंदकिशोर सिन्हा का पुत्र प्रिंस कुमार है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply