ISRO का रॉकेट क्यों हुआ असफल? जानें PSLV और अन्य रॉकेट्स के ट्रैक रिकॉर्ड की पूरी कहानी
ISRO Satellite: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा है। जब 18 मई 2025 को उसका पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C61) मिशन असफल हो गया। इस मिशन का उद्देश्य EOS-09 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित करना था। लेकिन तीसरे चरण में तकनीकी खराबी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि पहले और दूसरे चरण नार्मल रहे, लेकिन तीसरे चरण में चैंबर दबाव में कमी के कारण मिशन असफल हो गया। जांच विश्लेषण में फ्लेक्स नोजल की खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है।
PSLV का ट्रैक रिकॉर्ड
PSLV को इसरो का वर्कहॉर्स कहा जाता है। जिसने 1993 से अब तक 63 मिशनों में से केवल तीन बार असफलता हुआ है। पहली असफलता 1993 में इसके उद्घाटन उड़ान के दौरान हुई थी। जब गाइडेंस सिस्टम में सॉफ्टवेयर गड़बड़ी और रेट्रो-रॉकेट की खराबी सामने आई थी। दूसरी असफलता 2017 में PSLV-C39 मिशन के दौरान हुई थी। जब पेलोड फेयरिंग अलग नहीं हुआ और जिससे सैटेलाइट रॉकेट के अंदर ही फंस गया। 2025 की यह तीसरी असफलता PSLV के 95.2% सफलता दर को 93.7% तक ले आई, जो फिर भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ रॉकेट्स के बराबर है।
इसरो के अन्य रॉकेट्स का प्रदर्शन
इसरो के पास PSLV के अलावा जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) और LVM3 जैसे रॉकेट्स हैं। GSLV ने भी हाल ही में फरवरी 2025 में NVS-02 सैटेलाइट को सही कक्षा में स्थापित करने में असफल रहा, जो इसरो की 100वीं मिशन थी। GSLV का ट्रैक रिकॉर्ड PSLV की तुलना में कम स्थिर रहा है। जिसमें कई प्रारंभिक मिशन विफल हुए। वहीं, LVM3 ने हाल के वर्षों में चंद्रयान-3 जैसे मिशनों में शानदार प्रदर्शन किया है। PSLV ने चंद्रयान-1 और मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशनों को बेहद ही सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
आगे की जांच
इसरो ने PSLV-C61 की विफलता की जांच के लिए एक समिति गठित की है। जो टेलीमेट्री और फ्लाइट डेटा का विश्लेषण कर रही है। इस असफलता से EOS-09 की ऑल-वेदर निगरानी क्षमताओं पर अस्थायी असर पड़ेगा, लेकिन इसरो के पास कार्टोसैट जैसे और भी अन्य सैटेलाइट्स मौजूद हैं। इसरो ने पहले भी असफलताओं से सबक लिया है। जैसे कि 2017 की विफलता के बाद सुधार किए गए थे। जानकारों का मानना है कि यह असफलता इसरो को और मजबूत बनाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply