Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों बारिश का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना अब खत्म होने वाला है। लोगों को लगा अब गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू करेंगी। लेकिन इसके विपरीत एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। राजस्थान से लेकर बिहार तक मौसम ने बदलाव देखने को मिलेगा। तेज आंधी, बिजली गिरने (ठनका) और भारी बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने हालात को देखते हुए 15 जिलों में ‘महा-अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश को सामान्य नहीं है, बल्कि एक बड़ा पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसकी वजह से देश के कई राज्यों के मौसम में बदलवा देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक, 26 मार्च से लेकर 30 मार्च तक यह एक्टिव मोड़ पर रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ इलाकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की संभावना है। तापमान में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली के मौसम में होगा बदलाव
वहीं, राजधानी दिल्ली और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखने के मिल सकता है। यहां पर सुबह से ही आसमान में बादलों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिहार में भी एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
Leave a Reply