Colombia Army Plane Crash: पेरू बॉर्डर के पास सैन्य विमान हादसे का शिकार, 66 की मौत; कई घायल
Colombia Military Plane Crash: कोलंबिया की वायुसेना का सी-130हरक्यूलीस ट्रांसपोर्ट प्लेन 23मार्च 2026को पेरू सीमा के निकट पुर्टो लेगुइजामो (पुतुमायो प्रांत) से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक 66सैनिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हैं। प्लेन में कुल 125लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर सैनिक और 11क्रू मेंबर्स शामिल थे। दुर्घटना स्थल जंगल वाले इलाके में होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें पूरे जोर-शोर से काम कर रही हैं।
उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हादसा
कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने ताजा बयान में बताया कि प्लेन बॉर्डर सुरक्षा अभियान और ट्रेनिंग मिशन पर था। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही प्लेन नीचे गिर गया। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या खराब मौसम को मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन हादसे का असली कारण पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल, घायलों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। पेरू सरकार ने भी तुरंत मदद भेजने का ऐलान किया है और दोनों देशों की टीम्स मिलकर सर्च-एंड-रिस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
वहीं, रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने घटना को बेहद दुखद और गंभीर करार दिया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सेना इस नुकसान को कभी नहीं भूलेगी। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सेना के पुराने बेड़े को आधुनिक बनाने में हुई सरकारी देरी ऐसी दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उन्होंने तुरंत हाई-लेवल जांच कमेटी गठित करने का आदेश दे दिया है।
Leave a Reply