राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा- नरेंद्र मोदी आज विश्व के चमकते सितारे है
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि प्रधानमंत्री की छवि धूमिल हो चुकी है पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपना चश्मा साफ कर लेना चाहिए क्योंकि यदि चश्में पर धूल जमी हुई हो तो सबकुछ धुंधला नजर आता है। नरेंद्र मोदी आज विश्व के चमकते सितारे है, सारे विश्व में पीएम मोदी को मान-सम्मान से बुलाया जाता है। प्रधानमंत्री ने जो करके दिखाया इस देश में उसको मानना चाहिए व सच को स्वीकार करना चाहिए।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहा था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का कार्यकाल समाप्त होने वाला है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि सपने देखने पर किसी सरकार ने प्रतिबंध नहीं लगाया है, कोई सपना देख सकता है। केजरीवाल स्वयं डूब चुके हैं और डूबा हुआ आदमी सपने लेता रहे, मगर उनके सपने कभी सच नहीं होंगे।
सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकारें निभा रही हैं- अनिल विज
एआईएमआईएम नेता के बयान कि उन्हें 11विधायक मिल जाए तो यूपी में मुसलमान को मारेगा उसे मुठभेड़ में मार गिराएंगे और मदरसों की रक्षा करेंगे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनके जैसे और भी कुछ नेता है जो कई बार ऐसा बोलते हैं। यह गलतफहमी के शिकार हैं, देश में कानून का राज है और सख्ती से राज है। उसका पालन करते हुए सारे लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकारें निभा रही हैं।
अफजल अंसारी के बयान पर किया पलटवार
फिल्म धुरंधर 2में अतीक अहमद के चित्रण पर सपा सांसद अफजल अंसारी के बयान कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी मगर फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म ही नहीं देखी तो उन्हें कैसे पता कि फिल्म का मतलब क्या है और क्या उसमें दिखाना चाहते हैं व क्या बताना चाहते हैं। जब उन्होंने फिल्म देखी ही नहीं तो फिर ऐसा बयान देना केवल जनता में इस प्रकार की दुर्भावना फैलाना, इसके अलावा कोई काम नहीं है।
Leave a Reply