आईपीएल के लिए BCCI का फरमान, फैमिली की एंट्री सीमित, निजी वाहन पर रोक; नहीं मानने पर लगेगा जुर्माना
BCCI Rules For IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसका मकसद टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन बनाए रखना है। साथ ही खिलाड़ियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
नए नियम के मुताबिक अब मैच के दिन किसी भी टीम को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी। बीसीसीआई ने निर्णय पिच की क्वालिटी बनाए रखने के लिए लिया है। अब टीमों को पहले से तैयारी करनी होगी। मैच के दिन न तो नेट सेशन होगा और ना ही मेन स्कवॉयर पर कोई फिटनेस ड्रिल होगी।
खिलाड़ी के परिवार को लेकर भी नियम
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों के लिए भी नियम जारी किया है। अब ड्रेसिंग रूम और फिल्ड ऑफ प्ले पर केवल अधिकृत स्टाफ ही जा सकेगा, परिवार और दोस्त हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही अभ्यास सत्र देख पाएंगे, प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। ये कदम टीम के माहौल को प्रोफेशनल बनाए रखने और ध्यान ना भटके इसके लिए उठाया गया है।
निजी वाहन की अनुमति नहीं
इसके अलावा खिलाड़यों को स्टेडियम आने-जाने के लिए टीम बस का ही इस्तेमाल करना होगा। निजी गाड़ियों की अनुमति नहीं मिलेगी। टीम को जरूरत पड़ने पर दो बैच में भेजा जा सकता है। वहीं, परिवार के लोग अलग वाहन से आएंगे। ये नियम खासतौर पर लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
खेल प्रसारण और प्रजेंटेशन को लेकर भी नियम
बीसीसीआई ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार और ब्रॉडकास्ट विजिबिलिटी को लेकर भी फरमान जारी किया है। खिलाड़ी अब एलई़डी बोर्ड पर डायरेक्टली गेंद नहीं मारेंगे, वहीं, एलईडी बोर्ड के सामने बैठने पर पाबंदी लगा दी गई है। सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों के बैठने के लिए भी जगह तय होगी।
Leave a Reply