Manmohan Singh Demise: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलिन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Last Rites Of Manmohan Singh: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलिन हो चुके हैं। दिल्ली के निगम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अतिम संस्कार में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। लोग पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन करने के लिए आतुर दिखे। बता दें कि अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर रखा गया था। अंतिम संस्कार के दौरान प्रोटोकॉल तहत सेनाओं ने पूर्व पीएम को सलामी दी।
गौतरलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री का निधन 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में हुआ था। तबीयत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर पीएम मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ के अलावा तमाम सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, देश के लोग उनको पूर्व प्रधानमंत्री के साथ-साथ महान अर्थशास्त्री के रूप में याद कर रहे हैं।
बेटी ने दिया मुखाग्नि
शास्त्र के अनुसार बेटा ही पिता को मुखाग्नि देता है। लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सिर्फ तीन बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह 65 साल की हैं। दूसरी बेटी दमन सिंह 61साल की हैं। तीसरी बेटी अमृत सिंह 58 साल की हैं लेकिन उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस स्थिति में बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने मनमोहन सिंह को मुखाग्रि दी। बता दें कि उपिंदर सिंह अमेरिका में रहती हैं। जिसके चलते अंतिम संस्कार एक दिन बाद किया गया।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति रहे मौजूद
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम दिग्गज पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इसके अलावा देश-विदेश के गणमान्य भी मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Leave a Reply