राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले बयान पर किरेन रिजिजू की दो टूक, कहा-संवैधानिक संस्थाओं को धमकी दे रहे हैं
Kiren Rijiju Lashesh Out On Rahul Gandhi:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आलोचना की है। उन्होंने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को धमकाने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
रिजिजू ने कहा कि यह पहला मौका नहीं जब राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को धमकी दे रहे हैं। यह लोकतंत्र को कमजोर करने की एक बहुत बड़ी साजिश चल रही है। उनका यह रवैया और सोच हैरान करने वाला है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक सुनियोजित और दुर्भावनापूर्ण योजना के तहत संवैधानिक संस्थाओं की छवि को खराब करने में जुटी है।
विपक्ष पर भड़के किरेण रिजिजू
किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी के आचरण से विपक्ष के भीतर भी असहमति बढ़ रही है। अब तो विपक्षी दलों के नेता भी आंतरिक रूप से राहुल गांधी का विरोध करना शुरू कर दिए हैं। लोग यह कहने लगे हैं कि राहुल गांधी एक गंदी राजनीति खेल रहे हैं और देश की छवि को खराब करना चाहते हैं। किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही रोकने और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया। रिजिजू ने कहा कि संसद में जैसे ही चर्चा शुरू होती है विपक्षी सांसद वेल में आ जाते हैं और संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते। फिर ये कहते हैं कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। मैं इस झूठे आरोप की निंदा करता हूं कि उन्हें बोलने कौ मौका नहीं दिया जा रहा।
विपक्ष का नुकसान हो रहा: किरेन रिजिजू
किरेण रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार भारत विरोधी बयान दे रहे हैं, जो कि ठीक नहीं है। कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी उनके बयानों का समर्थन नहीं किया है। कोई भी भारत की अर्थव्यवस्था और छवि को लेकर अपमानजनक बातें नहीं कर सकता। राहुल गांधी बच्चा नहीं है। उन्हें समझना चाहिए कि विपक्ष के नेता होने के नाते राष्ट्रविरोधी बयान देना और संसद को बाधित बिल्कुल गलत है। उन्होंने आगे कहा कि संसद नहीं चलने से विपक्ष का ही नुकसान हो रहा है। वो अपनी बातें सदन में उठा नहीं पा रहे हैं। जो मुद्दे नियमों के तहत उठाए जा सकते हैं, विपक्ष उन पर चर्चा नहीं करता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply