‘BJP मॉडल में आप बीमार होते हैं तो कर्ज में डूब जाते हैं’ कर्नाटक में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी
Rahul Gandhi in Karnataka:कर्नाटकके विजयनगर में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के दो साल पूरे होने पर उनकी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी की सरकार को 2 साल पूरे हुए हैं। हमने चुनाव के समय आप से 5 गारंटी देने का वादा किया था। भाजपा के लोगों ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ये काम पूरे नहीं करेगी। हमारी पहली गारंटी गृह लक्ष्मी थी जिसमें हमने 2,000 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने की बात कही थी।
राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं खुशी से कह सकता हूं कि करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में कर्नाटक सरकार यह राशि डालती है। हमारा दूसरा वादा गृह ज्योति था जिसमें करोड़ों परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली देना था। हमने यह वादा भी पूरा किया था। भाजपा चाहती है कि चुने हुए लोगों को भारत का सारा धन मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा का मॉडल है कि वे 2-3 अरबपतियों को सारा धन पकड़ा देते हैं। ये अरबपति गांव और कस्बों में अपना पैसा खर्च नहीं करते हैं। इससे आपका पैसा चुनिंदा लोगों के हाथों में चला जाता है। इनके(भाजपा) मॉडल में रोजगार खत्म होता है और हमारे मॉडल में रोजगार पैदा होता है। यदि आप बीमार होते हैं तो उनके मॉडल में आपको कर्ज़ में डूबना पड़ता है और हमारे मॉडल में आपकी जेब में इलाज कराने का पैसा होता है।
BJP मॉडल में रोजगार खत्म होता है- राहुल गांधी
इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि BJP मॉडल में रोजगार खत्म होता है। कांग्रेस मॉडल में रोजगार पैदा होता है। BJP मॉडल में आप बीमार होते हैं तो कर्ज में डूब जाते हैं। कांग्रेस मॉडल में आप बीमार होते हैं तो आपकी जेब में इलाज के लिए पैसा होता है। उन्होंने कहा कि BJP मॉडल में लोगों को प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में लाखों रुपए देने पड़ते हैं। कांग्रेस मॉडल में हम आपको पैसा देते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply