Bigg Boss 18: इन 4 कंटेस्टेंट्स के कंधों पर है बिग बॉस का दारोमदार, एक भी निकला तो गिर जाएगी TRP
Bigg Boss 18Contestants: सलमान खान और बिग बॉस रियलिटी शो का रिश्ता 14 साल पुराना है। बता दें, इन दिनों बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स खूब चर्चा में हैं। हालांकि जब ये सीजन शुरू हुआ था, तब दर्शकों को कुछ खास मजा नहीं आया। लेकिन अब बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव पर है। तो कंटेस्टेंट्स के साथ दर्शक भी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। शो के फिनाले में दो हफ्ते बाकी हैं। ऐसे में सभी दर्शकों ने अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनाने की ठान ली है।
लेकिन क्या आप जानते है कि पूरे सीजन में सिर्फ 4 ही ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्होंने बिग बॉस 18 की पूरी टीआरपी का जिम्मा अपने अपने कंधों पर उठाए रखा है। ऐसे तो इस शो की टीआरपी को हाई करने के लिए खुद सलमान खान ही अकेले काफी हैं। लेकिन भाईजान तो हफ्ते में सिर्फ 2 ही दिन आते हैं। तो ऐसे में बाकी की जिम्मेदारी शो के इन 4 कंटेस्टेंट्स ने उठा ली है। बता दें, इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल और अविनाश पांडे का नाम शामिल हैं।
बिग बॉस 18 के 4 सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स
करणवीर मेहरा
करणवीर मेहरा को इस सीजन का नंबर 1 कंटेस्टेंट्स कहा जा सकता है। क्योंकि वो पूरे 1 घंटे के शो के अंदर हमेशा बोलते हुए या कुछ न कुछ करते हुए नजर आए हैं। पूरा घर और घर के सारे कलेश के करण के ही इर्द-गिर्द घुमते हुए नजर आते हैं। अब ये शो झगड़े का है, तो भिड़ना तो पड़ेगा ही और करण इन चीज़ों में काफी आगे हैं। शुरुआत में जब करण आराम से शो में आगे बढ़ रहे थे, तो सभी ने उनसे कहा कि वो बेहद शांत हैं। उस दिन से उन्होंने अपना ऐसा रूप बदला की शो की शुरुआत उन्हीं के साथ होती है।
अविनाश मिश्रा
अविनाश मिश्रा भी शो की शुरुआत से लेकर अब तक अपने गेम खेलने की स्ट्रटेजी पर लगातार काम कर रहे हैं। वो हर हफ्ते सभी के फीडबैक को ध्यान से सुनते हैं और अपने खेल में बदलाव करते हैं। पहले अविनाश विवियन डीसेना के छोटे भाई बनकर गेम खेल रहे थे। फिर बाद में उन्हें समझ आया कि ऐसे ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। तो उन्होंने पहले विवयन को टारगेट किया और फिर उन्हें दोस्त भी बनाए रखा। इसके अलावा उनके पास भी रोमांटिक एंगल है ईशा सिंह के साथ।
रजत दलाल
रजत दलाल बिग बॉस 18 की शुरुआत से ही एक्टिव मोड में हैं। रजत और उनके समीकरण हर हफ्ते बदलते हैं। लेकिन उनका ये अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है। रजत पूरा खेल पलटना जानते हैं। ऐसे में वो जिस टीम की तरफ जाते हैं, वो टास्क जीत जाती है। इसी के साथ रजत खुलकर सभी से लड़ जाते हैं। उन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
विवियन डीसेना
विवियन डीसेना टीवी का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई हिट सीरियल्स में भी काम किया है। शो की शुरुआत में ही उन्हें बिग बॉस ने कहा था कि वो टॉप 2 तक जरूर जाएंगे। इसके अलावा विवियन बिग बॉस के लाडले भी हैं। विवियन के चाहनेवाले काफी हैं। हालांकि वो बीच में गेम से थोड़ा आउट दिखे, लेकिन अब वो खुलकर खेलने लगे हैं। विवियन की पर्सनैलिटी उनके फैन्स को काफी पसंद है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply