IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी चिंता, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लेकर बना सस्पेंस
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले कई टीमों की टेंशन बढ़ गई है। खासकर विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी चिंता की खबर सामने आई है, क्योंकि उनके स्टार तेज गेंदबाज Mitchell Starc शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टार्क के वर्कलोड और फिटनेस पर नजर रखे हुए है। इसी वजह से उन्हें अभी तक NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं मिला है। बिना NOC के स्टार्क IPL में हिस्सा नहीं ले सकते।
NOC का है इंतजार
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ने कहा कि टीम अभी भी NOC का इंतजार कर रही है। जब तक यह अनुमति नहीं मिलती, तब तक स्टार्क की उपलब्धता को लेकर कुछ भी साफ नहीं है। वहीं टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने भी माना कि स्टार्क की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन में स्टार्क टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और टीम ने उन्हें रिटेन भी किया था।
टीम के कप्तान ने जताई उम्मीद
टीम के कप्तान अक्षय पटेल ने उम्मीद जताई है कि स्टार्क को 1 अप्रैल से पहले NOC मिल सकता है, जिससे वह पहले मैच में खेल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टी नटराजन जैसे गेंदबाज का विकल्प ढूंढना आसान नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ एकना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सवाल
सिर्फ स्टार्क ही नहीं, बल्कि अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उपलब्धता भी सवालों में है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के जोश हेजलवुड और सुनरिसेर्स हैदराबाद के पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। IPL 2026 के शुरू होने से पहले विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि स्टार्क कब तक टीम से जुड़ते हैं।
Leave a Reply