Manmohan Singh Demise: मॉरीशस ने पेश की दोस्ती की मिसाल, मनमोहन सिंह के सम्मान ने झुकाया राष्ट्रीय ध्वज
Mauritius Lowers Flag In Honor Of Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलिन हो चुके हैं। उनके सम्मान में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। वहीं, उनके निधन पर दूसरे देश के नेताओं ने भी श्रद्धाजंलि दी है। जो बाइडेन से लेकर पुतिन तक मनमोहन सिंह को याद किया है।
अब पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर मॉरीशस ने दोस्ती की मिसाल पेश की है। मॉरीशस ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सम्मान में अपने देश का आधा ध्वज झुका दिया है। साथ ही शनिवार को सूर्यास्त तक सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में उसका राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखने का आदेश दिया है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर रहा कि राष्ट्रीय झंडे को आधा झुका कर फहराएं
विदेश मंत्री ने भारत आकर दी श्रद्धाजंलि
बता दें कि मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने दिल्ली आकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन को श्रद्धांजलि अर्पित दी है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह के निधन के बाद, जनता को सूचित किया जाता है कि उनके अंतिम संस्कार के दिन, आज शनिवार यानी 28 दिसंबर को सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का ध्वज आधा झुका रहेगा।’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि निजी ऑफिस भी राष्ट्रीय झंडा झुका कर रखें।
26 दिसंबर को हुआ था निधन
भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया था। उनकी उम्र 92 वर्ष थी। मनमोहन सिंह ने देश के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के कार्यकाल के दौरान मॉरीशस समेत कई प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंध अच्छे हुए थे। सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply