Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति, नेतन्याहू कार्यालय ने जताई बंधकों की रिहाई की उम्मीद
Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच चल रहे लंबे युद्ध का अब अंत होने वाला है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने जानकारी दी है कि दोनों पक्षों ने युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति बना ली है। इसके साथ ही, बंधकों की रिहाई पर भी समझौता किया गया है। हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान अभी बाकी है।
कैदियों की अदला-बदली पर समझौता
समझौते के तहत, इजरायल गाजा में हमास द्वारा पकड़े गए दर्जनों बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले, इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायली जेलों से रिहा करेगा। इसके अलावा, गाजा में विस्थापित फिलिस्तीनी अपने घरों के खंडहरों में लौटने के लिए स्वतंत्र होंगे।
हालांकि, गुरुवार को इजरायल ने गाजा पर हवाई हमले जारी रखे। इस हमले में 72 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस घटना से युद्ध में मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है।
दो चरणों में होगी बंधकों की रिहाई
समझौते के अनुसार, गाजा में बंद 100 इजरायली बंधकों में से 33 को अगले कुछ हफ्तों में रिहा किया जाएगा। बदले में, इजरायल सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने पर सहमत हुआ है। यह रिहाई दोनों पक्षों द्वारा एक बड़ी रियायत मानी जा रही है। हालांकि, दूसरा चरण, जिसमें हमास के कब्जे में इजरायली सैनिक शामिल हैं, अधिक जटिल और चुनौतीपूर्ण होगा।
समझौते में गाजा के कई इलाकों से इजरायली बलों की आंशिक वापसी का भी प्रावधान है। इससे युद्ध से भागे हजारों फिलिस्तीनी अपने घरों में लौट सकेंगे। हालांकि, इजरायल सरकार के कुछ अधिकारी इस समझौते पर संदेह जता रहे हैं।
नेतन्याहू पर बढ़ा दबाव
प्रधानमंत्री नेतन्याहू को अपने देश में बंधकों के परिवारों से भारी दबाव का सामना करना पड़ा। यह संकट अक्टूबर 2023 में हमास के हमले के बाद शुरू हुआ, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 इजरायली बंधक बन गए थे।
यह समझौता इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि यह कदम स्थायी शांति ला पाएगा या नहीं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply