IPL 2026: आईपीएल मे आखिरी बार नजर आएंगे धोनी? खुद थाला ने सबकुछ कर दिया क्लियर
MS Dhoni Clears IPL Retirement Rumours: आईपीएल 2026 का शंखनाद होने में पांच दिनों का वक्त रह गया है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। आईपीएल इतिहास की सफल टीमों में से एक चेन्नई छठी बार चैंपियन बनने के लिए मैदान पर उतरेगी।
चेन्नई की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक खबरें खूब चल रही है। हर बार की तरह इस बार भी उनके आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। अब एक कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से संन्यास को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब उन्होंने बेवाकी से दिया।
क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने से पहले 22 मार्च को एक कार्यक्रम चेन्नई की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नाम Roar 26 रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान धोनी से मजाकिया अंदाज में कहा गया कि संन्यास पर ध्यान ना दें और ऐसे ही खेलते रहे। इस पर धोनी ने कहा कि ऐसा करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि हर दिन मेरा फिटनेस कम होता जा रहा है लेकिन, फिर भी मैं कोशिश करूंगा। धोनी का ये जवाब सुनकर चेन्नई सुपर किग्स के फैंस झूम उठे और धोनी-धोनी गूंजने लगा।
चेन्नई को पांच बार बनाया चैंपियन
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई का पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। हालांकि, पिछले सीजन चेन्नई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा थी। इसके अलावा अब टीम की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं लेकिन, वह धोनी के मार्गदर्शन में ही कप्तानी करेंगे। धोनी की चेन्नई के प्रति वाफादारी को देखते हुए उनके फैंस उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं। धोनी की दिवानगी चेन्नई में खूब देखी जाती है। खासकर आईपीएल के दौरान उनके समर्थकों का अनोखा अंदाज देखने को मिलता है।
Leave a Reply