कंबोडिया के हवाई हमले से बैंकॉक में तबाही, थाईलैंड की जवाबी बमबारी में 9 की मौत

Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद ने हाल ही में हिंसक रूप ले लिया। कंबोडियाई सैन्य कार्रवाइयों और थाईलैंड की जवाबी हवाई हमलों ने दोनों देशों के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया। इस हमले में कम-से-कम नौ लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।
कहां-कैसे हुआ हमला?
दरअसल, 24जुलाई की सुबह थाईलैंड के सैन्य अधिकारियों ने दावा किया कि कंबोडियाई सैनिकों ने थाईलैंड के सूरिन प्रांत में ता मुएन थॉम मंदिर के पास एक सैन्य अड्डे पर भारी हथियारों से हमला किया। इसके अलावा कंबोडियाई बलों ने सिसाकेत प्रांत के कंथारालक जिले में एक गैस स्टेशन पर बीएम-21रॉकेट दागे। इस हमले में छह लोग मारे गए और दस अन्य घायल हो गए। साथ ही, आसपास की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा। वहीं, सूरिन और उबोन रतचाथानी प्रांतों में भी नागरिक क्षेत्रों पर हमले की खबरें हैं। जिसमें एक 8साल के बच्चे सहित कम से कम नौ नागरिकों की मौत हुई।
दूसरी तरफ, कंबोडिया ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि थाई सैनिकों ने पहले हमला किया और उनके सैनिकों ने केवल आत्मरक्षा में जवाब दिया। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने थाईलैंड पर 'अनुचित और क्रूर सैन्य आक्रामकता' का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि थाई F-16जेट ने प्रीह विहार मंदिर के पास एक सड़क पर दो बम गिराए।
थाईलैंड की जवाबी कार्रवाई
थाईलैंड ने इस हमले पर तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए छह F-16 लड़ाकू विमानों को उबोन रतचाथानी प्रांत से तैनात किया। जिनमें से एक ने कंबोडिया में दो सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। थाई सेना के उप-प्रवक्ता कर्नल रिचा सुक्सुवानोन ने कहा 'हमने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जैसा कि योजना थी।' थाई सेना ने दावा किया कि उनके सभी जेट सुरक्षित लौट आए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply