MNS प्रमुख राज ठाकरे के बिगड़े बोल, यूपी-बिहार के लोगों को खुलेआम दी धमकी
raj thackeray controversy: मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने यूपी-बिहार से आए लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया। इस रैली में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया था।राज ठाकरे बीएमसी चुनाव को लेकर दादर स्थित शिवतीर्थ मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मराठी एकता की हुंकार भरी साथ ही राज्य की मराठी भाषा, जमीन और पहचान पर गंभीर खतरा भी जताया। इसी के साथ उन्होंने यूपी-बिहार से आने वाले लोगों को महाराष्ट्र पर हिंदी ना थोपने को लेकर भी चेतावनी दी।
मंच से खुलेआम धमकी
मंच से खुलेआम चेतावनी देते हुए राज ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों को महाराष्ट्र में हिंदी थोपने का प्रयास नहीं करना चाहिए। मुझे किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर इसे थोपने की कोशिश करोगे तो मैं आपको लात मारूंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि यूपी-बिहार के लोगों को समझना चाहिए कि हिंदी आपकी (राज्य के लोगों) भाषा नहीं है। यह लोग चारों ओर से महाराष्ट्र में आ रहे हैं और आपका हिस्सा छीन रहे हैं। अगर जमीन और भाषा चली गई, तो आप खत्म हो जाएंगे। इसी के साथ राज ठाकरे ने इस चुनाव को मराठी मानुष का आखिरी चुनाव करार किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह मराठी मानुष का आखिरी चुनाव है। अगर उन्होंने अब कोई गलती की, तो मुंबई की लड़ाई हमेशा के लिए हार जाएंगे। उन्होंने लोगों से मराठी अस्मिता और महाराष्ट्र के लिए एकजुट होने की अपील की।
उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साधा निशाना
शिवसेना यूबीटी और मनसे की संयुक्त रैली में उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर 'नकली हिंदुत्व' का आरोप लगाते हुए निशाना साधा और कहा कि मुंबई पर मंडरा रहे खतरे के कारण ही उनका (उद्धव-राज) फिर से राजनीतिक गठजोड़ हुआ है। उद्धव ने कहा कि उन्होंने और एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के लिए अपने मतभेदों को भुला दिया है। उद्धव ने आगे कहा, 'भाजपा का हिंदुत्व और राष्ट्रवाद नकली है। भाजपा एक ऐसी पार्टी बन गई है, जो राष्ट्र को पहले रखने की बजाय भ्रष्टाचार को पहले रखती है।'
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply