न्यूयॉर्क में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने लहराया तिरंगा, इंडिया डे परेड में हाथ पकड़े आए नजर
43 India Day Parade In New York: 17 अगस्त को न्यूयॉर्क की सड़कों पर 43वें इंडिया डे परेड का जश्न छाया, और इस बार ग्रैंड मार्शल के रूप में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सबका दिल जीत लिया। दोनों ने एक शानदार गाड़ी पर सवार होकर मैडिसन एवेन्यू की परेड का नेतृत्व किया। ये मौका इसलिए भी खास था क्योंकि कई सालों बाद दोनों एक साथ पब्लिकली नजर आए, और उनकी डेटिंग की अफवाहों ने फिर से जोर पकड़ लिया। फैन्स को सोशल मीडिया पर दोनों का हाथ थामे हुए वीडियो देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
ट्रेडिशनल लुक में चुराया दिल
इस मेगा इवेंट में विजय और रश्मिका का स्टाइल गेम ऑन पॉइंट था। विजय ने भारी कढ़ाई वाला बेज शेरवानी पहना, तो रश्मिका ने बेज सूट के साथ लाल दुपट्टे से अपने लुक को चार चांद लगाए। दोनों का को-ऑर्डिनेटेड देसी अंदाज देख फैन्स दीवाने हो गए। दुनिया की सबसे बड़ी इंडिया डे परेड में इन दोनों की मौजूदगी ने भारतीय संस्कृति को ग्लोबल स्टेज पर और चमकदार बना दिया।रिलेशनशिप की चर्चा फिर गरम: विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री हमेशा से चर्चा में रही है। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम करने के बाद अब ये जोड़ी राहुल संकृत्यायन की फिल्म 'VD 14' में फिर साथ आएगी। हाल के इंटरव्यूज में दोनों ने अलग-अलग कबूल किया कि वे सिंगल नहीं हैं, लेकिन अपनी रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। इस परेड ने फैन्स को एक बार फिर उनके रोमांस की अटकलों को हवा दी।
काम में व्यस्त, दिलों में राज
प्रोफेशनल फ्रंट पर विजय ने हाल ही में 'किंगडम' में धमाल मचाया, जबकि रश्मिका ने 'कुबेरा' में धनुष और नागार्जुन के साथ स्क्रीन शेयर की। दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, लेकिन इस परेड ने साबित कर दिया कि उनकी जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह जादू बिखेरती है। फैन्स अब 'VD 14' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Leave a Reply