UP Minister Sanjay Nishad: "संभल वाले संभल जाएं नहीं तो...", योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने अपराधियों को दी चेतावनी
Sanjay Nishad Warns Sambhal Rioter: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद भी संभल मामले में एंट्री मार चुके हैं। उन्होंने तो सीधा सीएम योगी वाला रूप दिखा दिया है। उनके बयान की चर्चा खूब हो रही है। संजय निषाद ने साफ शब्दों में अपराधियों को चेतावनी दे दी है।
उन्होंने कहा कि संभल वाले संभल जाएं वरना उनका भी हाल आजम खान जैसा होगा। संजय निषाद ने कहा कि यह देश संविधान से चलेगा, बेईमानी और झूठ से नहीं। आजम खां ने सपा के शासन में ऐसे लोगों का साथ दिया। जिस पार्टी की सरकार बनवाई वही उनका साथ नहीं दे रही है। ये बातें उन्होंने संवैधानिक रथ यात्रा के दौरान से मीडिया से बात करते हुए कही।
जिया उर रहमान को दिया जवाब
संभल के सांसद जिया रहमान के सपा नेता आजम खां को परेशान किए जाने के आरोप लगाया था। अब उसका भी जवाब संजय निषाद ने दिया है। संजय निषाद ने कहा कि बेईमान लोगों का साथ आजम खां ने साथ दिया था, जिसके कारण उनकी यह दुर्दशा हुई है। अगर आजम की जगह कोई यादव होता तो शायद वह इस तरह जेल में न सड़ता। जबकि आजम ने ही 19 फीसदी वोट देकर सपा की सरकार बनवाई। उन्होंने कहा कि संभल वालों को भी अब संभलना पड़ेगा। क्योंकि, वह भी सपा की सरकार बनवाएंगे। फिर गलत काम करेंगे और जेल जाएंगे।
पीडीए के नारे पर भी बोले संजय निषाद
सपा के पीडीए वाले नारे को लेकर संजय निषाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार आंशिक सफलता झूठ बोलकर मिल गई, लेकिन जनता सब जानती है। हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र व विधनसभा उपुचनाव के नतीजे ने सबकुछ स्पष्ट कर दिया है। कुंदरकी में सपा क्यों चुनाव हार गई इसका जवाब देना चाहिए? जिन मुस्लिम के सहारे ये लोग राजनीति करते हैं वह अब भाजपा को चुनाव जीता रहे हैं। संजय निषाद ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट कह रही मुस्लिमों की दशा एससी-एसटी से ज्यादा खराब हुई है। सपा अपने दौर में आजम खान पर ही ध्यान देती थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply