स्मृति मंधाना ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनीं, साल 2024 में बनाया था ये खास रिकॉर्ड
Smriti Mandhana: भारतीय महिला टीम की वाइस कप्तान स्मृति मंधाना को आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया है। मंधाना ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 747 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 57.86 के औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। बता दें, मंधाना ने अपने करियर में अबतक चौथी बार आईसीसी का ये पुरस्कार अपने नाम किया है।
स्मृति मंधाना ने 2024 में 95 चौके और छह छक्के जड़े थे और वह आईसीसी महिला चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। यह दूसरी बार है, जब उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब मिला है। मंधाना ये खिताब जीतने वाली दुनिया की दूसरी महिला बल्लेबाज बन चुकी है। इससे पहले ये खिताब न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का नाम था।
फुल फॉर्म में दिखी स्मृति मंधाना
बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने साल 2024 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 गेंद में 29 रन बनाकर की थी। उसी साल मंधाना ने चार शतक के साथ तीन अर्धशतक भी जड़े। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 136 रन रहा था।
मंधाना ने जीता ICC महिला वनडे क्रिकेटर का खिताब
स्मृति मंधाना ने हाल ही में ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है। इस पुरुस्कार के लिए मंधाना के अलावा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का भी नाम शामिल था। उनके अलावा श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू, दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्ट और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड भी इस दौड़ में शामिल थी। लेकिन स्मृति मंधाना ने इन सभी को हराकर पीछे छोड़ दिया और ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता।
स्मृति मंधाना ने जीते कितने ICC अवार्ड्स?
स्मृति मंधाना ने अपने करियर में 4 बार आईसीसी पुरस्कार अपने नाम किया है। सबसे पहले उन्होंने साल 2018 में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवार्ड जीता। इसके बाद मंधाना ने साल 2021 में भी इस खिताब पर अपना कब्जा जमाए रखा। इसके बाद अब उन्होंने 2025 में भी इस अवार्ड को अपने नाम किया। बता दें, स्मृति मंधाना 2018 की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी चुनी गई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply