Ram Mandir: अयोध्या नहीं यहां है भगवान राम का अनोखा मंदिर! पुलिस के जवान रोज देते हैं सलामी
Madhya Pradesh Ram Mandir: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या का राम मंदिर की गिनती प्रमुख मंदिरों में होती है। इसके अलावा देशभर में भी कई जगहों पर राम मंदिर है। ऐसा ही एक राम मंदिर मध्य प्रदेश के ओरछा में है। जिसकी चर्चा खूब होती है।
खास बात ये है कि यहां हर दिन पुलिस के जवान हथियारों के साथ सलामी देते हैं। यहां प्रशासन का कोई भी काम शुरू होने से पहले भगवान राम की अनुमति लेनी होती है। ऐसे में रामनवमी के मौके पर आइए जानते हैं ओरछा के राम मंदिर की कहानी।
राजा की तरह होती है पूछा
ओरछा के राम मंदिर में भगवार राम को राजा कहा जाता है। उन्हें ओरछा का वास्तविक शासक कहा जाता है। मंदिर में पूजा-पाठ भी किसी राज के सामान होता है, दरबार भी लगता है, नियम-कायदे बने हुए हैं और पूरी व्यवस्था राजाओं वाले दौर के अनुसार ही चलती है। यहां आने वाले श्रद्धालु भी भगवान राम के दर्शन राजा की तरह करते हैं।
क्या है मंदिर को लेकर कथा
इस मंदिर के साथ पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई है। दरअसल, ओरछा की महारानी कुंवरी गणेश भगवान राम की भक्त थीं। एक बार राजा मधुकर शाह से विवाद के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वह अयोध्या से भगवान राम को ओरछा लेकर आएंगी। जिसके बाद महारानी सरयू नदी के किनारे कई दिनों तक तपस्या की। तपस्या के बाद जब भगवान राम प्रकट नहीं हुए, तो महारानी नदी में छलांग लगा दी। वहीं, उनकी अटूट श्रद्धा से खुश होकर भगवान राम बाल रूप में प्रकट हुए।
भगवान राम ने ओरछा चलने के लिए महारानी के सामने शर्ते रख दी। भगवान राम का कहना था कि वह ओरछा राजा के रूप में जाएंगे। जहां उन्हे पहली बार रखा जाएगा। वह वहीं स्थापित हो जाएंगे। शर्तों के मुताबिक, जब महारानी कुंवरी भगवान राम को ओरछा लेकर पहुंचीं, तो उन्होंने रसोई में भगवान राम को स्थापित कर दिया। इसके बाद वह वहीं स्थिर हो गए। इसी कारण महल को मंदिर में बदलना पड़ा।
Leave a Reply