Maharashtra News: सुनेत्रा पवार डिप्टी CM बनेंगी! शरद पवार ने दोनों पार्टियों के विलय पर दिया बड़ा बयान
Maharashtra News: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन हो गया था। जिसके बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई थी। अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी। इस पर एनसीपी (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। शरद पवार ने साफ कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी चर्चा की कोई जानकारी नहीं है।
मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछा गया तो शरद पवार ने कहा, मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है, ऐसी कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। यह उनकी पार्टी का फैसला है। उन्होंने मिलकर लिया होगा है। यह निर्णय पार्टी के स्तर पर लिया गया होगा। इसके साथ ही शरद पवार ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि करीब चार महीने से दोनों पार्टियों के विलय की चर्चा चल रही है। इसका नेतृत्व अजित पवार और जयंत पाटिल कर रहे थे। अब इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। शरद पवार ने बताया कि अजित की इच्छा थी कि दोनों पार्टियां फिर से एक हो जाए।
मैं कैसे बता सकता हूं- शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि उनके आगे क्या करना है, ये सब उनका फैसला है। मैं कैसे बता सकता हूं। मेरी सुनेत्रा पवार के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। मुझे लगता है कि सुनील तटकरे, छगन भुजबल और प्रफुल पटेल ने पहल कर मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा की होगी। आज सुबह मैंने अखबार में पढ़ा कि प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री से चर्चा की है, लेकिन इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply